हिन्दू धर्म वर्तमान राजनैतिक परिपेक्ष में

Posts tagged ‘श्रम विभाजन’

23 – वर्ण व्यवस्था का औचित्य


ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य तथा शूद्र, यह चारों वर्ण हिन्दू समाज के चार स्तम्भ हैं जिन पर समाज की आधार शिला टिकी हुयी है। सभी वर्णों के कार्य़ क्षेत्र का भी महत्व बराबर है। सभी का लक्ष्य पूरे समाज का कल्याण सेवा और परस्पर निर्भरता है। जो अशिक्षित हो, संस्कार हीन हो, और पाँच यम तथा पाँच नियम का पालन नहीं करते हों उन्हें ही शूद्र की श्रेणी में रखा गया है। सभी शूद्र अपने पुरुषार्थ से ज्ञान प्राप्त कर के ही, अपने कर्मों से उच्चतर वर्णों में प्रवेश पा सकते हैं।

कालान्तर व्यवसाईक आधार पर बने सामाजिक वर्गीकरण में वैचारिक तथा आर्थिक वर्गीकरण भी समा गया है जिस का कुछ असर रीति रिवाजों पर भी पडा है और समाज में परिवारिक सम्बन्ध वर्णों तथा जातियों में सीमित हो गये हैं। यह स्वाभाविक प्रतिक्रिया भी भारत के साथ साथ अन्य देशों में भी हुयी है लेकिन इस के अपवाद भी प्रचुर मात्रा में देखे जा सकते हैं।

कर्मानुसार जीवन शैली 

आधुनिक प्रशासनिक विशेज्ञ्य जिन तथ्यों को कार्य पद्धति तथा कार्य संस्कृति में शामिल करते हैं उन्हें जाब डिस्क्रिपशन तथा जाब स्पेसिफिकेशन कहा जाता है। यही तथ्य हिन्दू वर्ण व्यवस्था में पहले से ही संकलित थे। हिन्दू समाज ने प्रत्येक वर्ण के लिये कार्य शैली तथा जीवन पद्धति केवल कार्यशाला तक ही सीमित नहीं रखी थी अपितु उसे जीवन पर्यन्त अपनाने की सलाह दी है। ब्राह्मणों के लिये जीवन पर्यन्त यम-नियम पालन के साथ साधारण और सात्विक जीवन शैली निर्धारित की गयी है। जहाँ उन के लिये माँस मदिरा रहित सात्विक भोजन सुझाया गया है वहीं क्षत्रियों और वैश्यों के लिये राजसिक भोजन के साथ राग रंग के सभी प्रावधान भी नियोजित किये हैं। शूद्र वर्ग के लिये तामसिक भोजन को पर्याप्त माना है क्यों कि इस वर्ण को परिश्रम करने के लिये अतिरिक्त ऊर्जा चाहिये। स्वास्थ के प्रति जागरूक सभी आधुनिक समुदायों में भी लोग इसी प्रकार के भोजन और जीवन प्रणाली को अपनाने की सलाह देते हैं। आधुनिक प्रशासनिक सोच विचार और प्राचीन भारतीय सामाजिक गठन जीवन शैली में कोई फर्क नहीं। विश्व में सभी जगह बुद्धिजीवी सात्विक जीवन शैली अपनाते हैं, प्रशासनिक अधिकारी वर्ग और व्यापारी वर्ग राजसिक शैली तथा श्रमिक वर्ग तामसिक जीवन बिताते हैं।  

श्रम का सम्मान

हिन्दू समाज ने प्रत्येक प्रकार की सामाजिक सेवा को .यत्थोचित सम्मान दिया है जिस का प्रत्यक्ष प्रमाण वानर रूपी हनुमान जी को देवतुल्य पद की प्राप्ति है। सभी कार्यों में सेवक धर्म को उच्च मानते हुये हनुमान जी को सेवक धर्म का प्रतीक माना गया है तथा उन्हें पँचदेवों में उन्हें प्रमुख स्थान दिया गया है। इस प्रकार वर्ण व्यवस्था में शरीरिक श्रम को पूर्णत्या सम्मानित किया गया है।

क्षमतानुसार श्रम विभाजन

बनजारा जीवन पद्धति में सभी बराबर थे, परन्तु सभी सभ्य समाजों में शिक्षा, समृद्धि तथा व्यवसाय के आधार पर आज भी सामाजिक वर्गीकरण है। लार्डस् और कामनर्स इंगलैण्ड में भी हैं। अमेरिका में श्वेत और ‘ब्लैक्स’ हैं, आका और गुलाम इस्लाम में चले आ रहे हैं, किन्तु श्रम विभाजन पर आधारित भारतीय समाज रंग या नस्ल भेद पर आधारित विश्व के अन्य समाजों से बेहतर है। मल्टी नेशनल कम्पनियों में भी प्रशासनिक सुविधा के लिये श्रमिकों को पृथक पृथक विभागों, ग्रेडों तथा श्रेणियों में बाँटा जाता है।

वर्ण व्यवस्था में कर्तव्य विभाजन किसी वर्ण के अन्तर्गत जन्म लेने के आधार पर नहीं था। प्राचीन काल के समाज में जितने भी काम किये जाते थे, उन से सम्बन्धित कर्तव्यों का बटवारा मनु महाराज ने वर्ण व्यवस्था के अन्तर्गत मनुष्यों की मनोदशा तथा रुचि के अनुसार किया था। विश्व में कोई भी देश, जाति, या समाज ऐसा नहीं है जिस में सामाजिक वर्गीकरण और असामानतायें ना हों। यहाँ तक कि वह सोशोलिस्ट ’ देश, जो अपने देश की व्यवस्था को पूर्णत्या जाति हीन रख कर सभी के लिये बराबरी का दावा करते हैं वहाँ भी कुछ लोग दूसरों से अधिक प्रभावशाली होते हैं।

व्यवसायिक वातावर्ण

सामान्य स्थितियों के लिये परिवारिक अथवा पैत्रिक व्यवसाय का चुनाव यथार्थपूर्ण एवमं उचित है क्योंकि पैत्रिक व्यवसाय के गुणों का प्रभाव बालक में होना स्वाभाविक है। परम्परानुसार सभी देशों में संतान अपने माता पिता की सम्पति के साथ अपना पैत्रिक व्यवसाय भी अपनाती आयी है। इंगलैण्ड में और कई देशों में आज भी राजा का पद राज परिवार के ज्येष्ट पुत्र को ही प्रदान किया जाता है। ऐसा करने का मुख्य कारण यह है कि होश सम्भालने के साथ ही बालक अपने पैत्रिक व्यवसाय के वातावरण से परिचित होना शुरु कर देता है और व्यस्क होने पर उसे ही अपने माता पिता की विरासत समझ कर सहज में अपना लेता है। परिवारिक वातावर्ण का प्रभाव दक्षता प्राप्त करने में भी सहायक होंता हैं।

बाल्यकाल से किसी भी बालक की रुचि जान लेना कठिन है। इसलिये परिवारिक व्यवसाय को ही अस्थायी तौर पर चुनने का रिवाज चला आ रहा है। जो बालक परिवारिक गुण, वातावरण तथा व्यवसाय चुन लेते हैं उन्हे उस व्यवसाय से जुड़े उपकरण, अनुभव तथा व्यावसायिक सम्बन्ध सहजता में ही प्राप्त हो जाते हैं जो निजि तथा व्यवसाय की सफलता के मार्ग खोल देने में सहायक होते हैं। किन्तु जन्मजात व्यवसाय के विरुध अन्य व्यवसाय क्षमता और रुचि के आधार पर प्राप्त करने में किसी विरोध का कोई औचित्य नहीं। 

जन्म-जात का अपवाद

हिन्दू ग्रन्थों में कई प्रमाण हैं जब जन्मजात व्यवसायों को त्याग कर कईयों ने दूसरे व्यवसायों में श्रेष्ठता और सफलता प्राप्त की थी। इन अपवादों में परशुराम, गुरु द्रोणाचार्य तथा कृपाचार्य के नाम उल्लेखनीय हैं जो जन्म से ब्राह्मण थे किन्तु उन्हों ने क्षत्रियों के व्यवसाय अपनाये और ख्याति प्राप्त की। विशवमित्र क्षत्रिय थे, वाल्मिकि शूद्र थे, किन्तु आज वह महर्षि की उपाधि से पूजित तथा स्मर्णीय हैं – अपनी जन्म जाति से नहीं। इस में कोई शक नहीं कि पैत्रिक व्वसाय के बदले दूसरा व्यवसाय अपनाने के लिये उन्हें कड़ा परिश्रम भी करना पडा था।

केवल किसी वर्ण में जन्म पाने से कोई भी छोटा या बड़ा नहीं बन जाता। भारत के हिन्दू समाज में ऐसे उदाहरण भी हैं जब कर्मों की वजह से उच्च जाति में जन्में लोगों को घृणा से तथा निम्न जाति मे उत्पन्न जनों को श्रद्धा से स्मर्ण किया जाता है। रावण जन्म से ब्राह्णण था किन्तु क्षत्रिय राम की तुलना में उसे ऐक दुष्ट के रुप में जाना जाता है। मनु महाराज की वर्ण व्यवस्था में वर्ण बदलने का भी विधान था। जैसे ब्राह्मणों को शास्त्र के बदले शस्त्र उठाना उचित था उसी प्रकार धर्म परायण क्षत्रियों के लिये दुष्ट ब्राह्णणों का वध करना भी उचित था।

      आत्मनश्च परित्राणो दक्षिणानां च संगरे।

             स्त्रीविप्राभ्युपपत्तौ चघ्नन्धर्मण न दुष्यति।।

      गुरुं वा बालवृद्धौ वा ब्राह्मणं वा बहुश्रुतम्।

             आततायिनमायान्तं हन्यादेवाविचारयन्।। (मनु स्मृति 8- 349-350)

(जब स्त्रियों और ब्राह्मणों की रक्षा के लिये आवश्यक हो तब दिूजातियों को शस्त्र ग्रहण करना चाहिये। ऐसे समय धर्मतः हिंसा करने में दोष नहीं है। गुरु, ब्राह्मण, वृद्ध या बहुत शास्त्रों का जानने वाला ब्राह्मण भी आततायी हो कर मारने के लिये आये तो उसे बे-खटके मार डाले।)

उच्च शिक्षा पर प्रतिबन्ध

वैज्ञानिक जन्म-जात (जैनेटिक) असमानताओं पर विचार करें तो सभी मानव ऐक समान नहीं होते। साधारणत्या जो फल जिस पेड पर लगता है वह उसी के नाम से पहचाना जाता है उस के गुण बाद में दिखते हैं। जैसे कहने मात्र के लिये कबूतर और बाज ‘पक्षियों’ की श्रेणी में आते हैं, शेर और बैल दोनो चौपाये हैं। लेकिन कबूतर के अण्डों से बाज नहीं पैदा होते। इसी तरह यदि शेर के शावकों को बचपन से ही गाय का दूध पिला कर घरेलू पशूओं के साथ ही पाला जाय तो भी बडे होने पर उन्हें हल या में बैलगाडी में नहीं जोता जा सकता।

प्रकृति ने ही मानव मस्तिष्क में असमान्तायें बनायी हैं। ऐक ही माता पिता की सन्ताने बुद्धि, विचारों तथा रुचि में ऐक दूसरे से भिन्न होती हैं। मनुष्य की बुद्धि का विकास जन्म तथा पालन पोषण के वातावरण पर निर्भर करता है। उच्चतर शिक्षा प्राप्त करने के लिये उत्तम बुद्धि की आवश्यक्ता पड़ती है। उच्च शिक्षा के साधन सीमित तथा महंगे होने के कारण उन को ऐसे विद्यार्थियों पर बर्बाद नहीं किया जा सकता जिन में उच्च शिक्षा ग्रहण करने की तथा कड़ी मेहनत करने की कमी हो।  उच्च शिक्षा पर प्रतिबन्ध केवल भारत में ही नहीं अपितु विश्व के सभी देशों में लगते रहे हैं और आज भी लगते है। उच्च शिक्षा की योग्यता परखने के लिये विद्यार्थियों को रुचि परीक्षा (एप्टीच्यूट टैस्ट) में उत्तीर्ण होना पड़ता है। जो इस परीक्षा में निर्धारित स्तर तक के अंक प्राप्त नहीं कर सकते उन्हें उच्च शिक्षा में प्रवेश नहीं दिया जाता।

समाज हित में प्रतिबन्ध

ज्ञान की शक्ति दुधारी तलवार की तरह होती है। उस का प्रयोग सृजन तथा विनाश दोनो के लिये किया जा सकता है। जैसे जिस व्यक्ति के संस्कार होंगे वैसे ही वह ज्ञान को प्रयोग में लाये गा। जो लोग कमप्यूटर-वायरस बनाते हैं वह भी कमप्यूटर विशेज्ञ होते हैं। जो रक्त तथा किडनी चुरा कर बेचते हैं वह भी डाक्टर होते हैं। वह अपने बुरे संस्कारों के कारण ऐसे घृणित काम करते हैं।  महाभारत में ज्ञान के दुर्प्योग का ऐक उदाहरण है। जब गुरु द्रोणाचार्य ने एकलव्य को धनुर्विद्या से ऐक कुत्ते का मुहँ बन्द करते देखा तो उन्हों नें एकलव्य का अंगूठा गुरु-दक्षिणा में माँग कर उस की धनुर्विद्या को निष्क्रिय करवा कर क्रूरता का अपयश अपने सिर ले लिया था। और भी कई उल्लेख मिलते हैं जब उच्च ज्ञान का दुर्प्योग होने की सम्भावना का विचार कर के ऋषि अपने ही शिष्य के ज्ञान को शाप दे कर सीमित अथवा निष्क्रिय कर देते थे। 

आज अमेरिका और संयुक्त राष्ट्रपरिष्द भी गुरु द्रोणाचार्य की नीति अपनाते हैं। य़दि अमेरिका अथवा विकसित योरूपीय देश प्रमाणु शक्ति का परीक्षण करता है तो उस में उन्हें कोई आपत्ति नहीं दिखती, परन्तु यदि कोई अविकसित देश प्रमाणु परीक्षण करे तो उन्हें वह आपत्तिजनक लगता है क्योंकि अविकसित होने के कारण वह देश शक्ति का दुर्प्योग करें गा।

सार्वजनिक स्वास्थ हित में प्रतिबन्ध

 
समाज में कई कार्यक्षेत्र ऐसे भी होते हैं जहाँ का वातावरण दुष्कर और दुर्गन्ध पूर्ण होता है। अतः सार्वजनिक स्वास्थ हित में यह आवश्यक है कि संक्रामिक वातावर्ण में काम करने वाले लोगों को सार्वजनिक स्थानों से बहिष्कृत रखा जाये। जैसे आप्रेशन थियेटर तथा इसी प्रकार के अन्य स्थल सभी लोगों के लिये वर्जित होते हैं उसी प्रकार ऐसे व्यक्ति जो प्रदूष्णयुक्त स्थलों से जुडे रहते हैं उन को रसोईयों, मन्दिरों तथा अन्य सार्वजिक सुविधाओं से निष्कासित रखने का प्रावधान है। यह हिन्दू समाज के स्वास्थ के प्रति जागरुकता का प्रमाण है तथा आज भी ज़रूरी है। आधुनिक देशों तथा समुदायों मे भी प्रदूष्णयुक्त व्यक्तियों के साथ स्मपर्क पर पाबन्दी लगी रहती है।

हिन्दू समाज के विघटन की राजनीति  

इस तथ्य से इनकार नहीं किया जा सकता कि मध्यकाल में कुछ लोगों ने छुआछूत की प्रथा को अनुचित ढंग से बढ़ावा भी दिया और हिन्दू समाज को बाँटने की दिशा में विकृत योगदान दिया जिस के कारण हिन्दू समाज को बदनामी और इसाईयों तथा मुसलमानों को दुष्प्रचार कर के धर्मान्तरण करने के का बहाना भी मिला। कुछ अयोग्य राजनेताओं को अपने लिये वोट बैंक भी प्राप्त हुये हैं जिन के सहारे वह अपने लिये उच्च पदवियाँ तलाशते रहते हैं। सत्यता यह है कि शूद्र हिन्दू समाज का अभिन्न अंग हैं और सामाजिक आधारशिला का चौथा पाया। उन के प्रति छुआ छूत की प्रथा केवल प्रदूष्ण निग्रह के निमित थी जो आधुनिक उपकरणों के आजाने से अब अप्रासंगिक हो चुकी है।

प्राचीन काल में शूद्रों, वैश्यों तथा क्षत्रियों ने अपनी अपनी उन्नति कर के अपनी सामाजिक स्थिति को सुधारा तथा ऐक से दूसरे वर्ण में प्रवेश किया। कालान्तर वर्ण व्यवस्था जन्मजात बनती गयी। जिस प्रकार एक बालक व्यस्क होने पर पिता की सम्पत्ति गृहण करता है उसी प्रकार उसे वर्ण संज्ञा भी विरासत में ही मिलने लगी थी। इस से बडा दुर्भाग्य और क्या हो सकता है कि भारत की प्रजा तन्त्र और धर्म निर्पेक्ष शासन व्यवस्था में प्रधान मन्त्री पद के दावेदार आज भी केवल ऐक ही राजनैतिक परिवार से आते हैं और समाज जागरण छोड समाचार पत्र उन के प्रसार में जुट जाते हैं। आज कल कोई नेता पिछडे वर्ण के लोगों को परिश्रम कर के आगे बढने के लिये प्रेरित नहीं करता केवल आरक्षण की मांग ही करता है ताकि वह स्दैव पिछडे ही रहैं।

यह दुर्भाग्य है कि आजकल भी यही सिद्धान्त सरकारी नियमों में अपनाया जा रहा है। आज भी जाति का प्रमाण पत्र जन्म के आधार पर ही दिया जाता है कर्म के आधार पर नहीं। जैसे विद्यालय और महाविद्यालय योग्यता के आधार पर प्रमाण पत्र देते हैं उसी प्रकार सरकारी विभाग जन्म के आधार पर पिछडेपन के प्रमाण पत्र दे देते हैं – यथार्थ की ओर कोई नहीं देखता। यह विडम्बना है कि आज के हिन्दू ज्ञानी बनने के बजाय अज्ञानता और पिछड़ेपन का प्रमाण पत्र पाने की होड़ में लगे हुये है। आज जरूरत इस बात की है आरक्षण का लालच दे कर कुछ वर्गों को स्दैव के लिये पिछडा बना कर रखने के बजाय उन को परिश्रम तथा ज्ञान के माध्यम से समाज में उन्नत किया जाये।

 

चाँद शर्मा

 

22 – हिन्दू समाज का गठन


आदि मानव अपने सभी काम स्वयं करता था। वह भोजन के लिये आखेट करता था, स्वयं ही पकाता था, और अपना तन ढकने के लिये सामान भी स्वयं ही जुटाता था। स्त्री हो या पुरुष प्रत्येक प्राणी इसी प्रकार अपना निर्वाह करता था। किन्तु सभी विविध प्रकार के कार्य करने के लिये सक्षम नहीं थे। प्रत्येक मानव को सभी तरह की जानकारी भी नहीं थी। हर मानव में अपना बचाव करने या सोचने की क्षमता भी ऐक जैसी नहीं थी, इस लिये उन का ऐक दूसरे पर निर्भर होना स्वाभाविक ही था। 

कालान्तर सभी अपनी अपनी रुचि तथा क्षमता के अनुसार काम का चैयन करने लगे। जो बलिष्ट थे, उन्हों ने कमज़ोरों को सुरक्षा प्रदान करनी शुरु कर दी तथा बदले में कमजोर उन को भोजन तथा अन्य पदार्थ देने लग गये। कमजोर तथा क्षमता रहित मानव, सक्षमों और बलिष्ठों को अन्य सुविधायें और सेवायें प्रदान करने लगे। जो सर्वाधिक सक्षम और निपुण थे, वह अग्रज तथा सलाहकार बन गये। जो डरपोक, कमजोर, अशक्त थे वह अग्रजों के सेवादार बनते गये। अपनी अपनी रुचि, अनुभव, तथा क्षमतानुसार मानव एक दूसरे के ऊपर निर्भर होने लगे। इस प्रकार भारत से शुरु हो कर विश्व भर में रुचि, कार्य विशेषता, तथा कार्य दक्षता के अनुसार सामाजिक वर्गीकरण होने लग गया। इस वर्गी करण का आधार आपसी निर्भरता, तथा काम का स्वैच्छिक बटवारा था। वर्गीकरण किसी दबाव, अन्याय या भेद भाव के कारण नहीं था। वह निजि आवशक्ताओं, रुचि और क्षमता के अनुसार प्राकृतिक था। 

वर्ण व्यवस्था

यदि कोई स्वेच्छा से किसी वस्तु को अपना ले तो उसे उस वस्तु का ‘वर्ण करना’ कहा जाता है। मनु महाराज विश्व में समाजशास्त्र के जन्मदाता थे। उन्हों ने मानव समाज के लिये रुचि, अनुभव, क्षमता और परस्पर निर्भरता के आधार पर सामाजिक वर्गीकरण को औपचारिक रूप दिया ताकि समाज का प्रत्येक सदस्य अपनी रूचि और क्षमतानुसार सभी वर्गों के लिये अपना योगदान दे सके, और बदले में उसे भी जीवन की वह सभी सुविधायें प्राप्त हों जिन का जुटाना उस की निजी क्षमता के बाहर हो। परस्पर निर्भरता, श्रम विभाजन, श्रम निपुणता और श्रम का सम्मान इस व्यवस्था के आधार थे। परस्पर निर्भरता के कारण समाज और संगठित भी हो गया।

मनु सहाराज ने कामों के अनुसार, उस समय के समाज का गठन किया था। उन्हों ने समाज में चार वर्ण बनाये जिन्हें ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य, तथा शूद्र की संज्ञा दी गयी। जो वर्गीकरण मनु महाराज ने प्राचीन काल में किया था, वह आज भी विश्व भर में प्रसांगिक है। सभी सभ्य तथा विकसित देशों में उसी आधार पर श्रम का वर्गीकरण आज भी चल रहा है। केवल श्रम कर्मियों के पहचान नई संज्ञाओं से होती है, किन्तु वर्गीकरण का आधार आज भी वैसा है – जैसा मनु महाराज ने निर्मित किया था।

मनु महाराज के चार मुख्य सामाजिक वर्ण इस प्रकार थे जिन में सभ्यता के विकास के साथ साथ नये व्यवसाय भी कालान्तर जुडते गयेः- 

शूद्र

जन्म से सभी अशिक्षित, तथा अनसिखिये होते हैं। आखेटी समुदायों में अनसिखियों को बोझा ढोने का कांम दिया जाता था। कालान्तर उन्हीं में से जब कुछ लोगों ने कृषि क्षेत्र में छोटा मोटा मज़दूरी करने का काम सीखा, तो वह आखेट के बदले कृषि का काम करने लग गये। अधिकतर ऐसे लोगों में जिज्ञासा की कमी, अज्ञानता, तथा उत्तरदाईत्व सम्भालने के प्रति उदासीनता की मानसिक्ता रही। वह अपनी तत्कालिक आवश्यक्ताओं की पूर्ति के इलावा कुछ और सोचने में असमर्थ और उदासीन रहे। उन के भीतर वार्तालाप करने की सीमित क्षमता थी जिस कारण वह समुदाय की वस्तुओं का दूसरे समुदायों के साथ आदान प्रदान नहीं कर सकते थे।

समुदाय में इन की संख्या तो अधिक थी किन्तु योग्यताओं की कमी के कारण उन में नेतृत्व का अभाव था। वह दूसरों के निर्देशों का पालन करते रहे जो उन से अधिक सक्षम थे। फलस्वरूप उन्हें शूद्र अथवा कामगारों की श्रेणी की संज्ञा दी गयी। समाज में उन के योगदान का महत्व आधार शिला जैसा था, जिस के उपर सामाजिक शिखर का निर्माण किया जाना था। उन्हें अविकसित कहना उचित होगा किन्तु उन्हें किसी भी तर्क से उपेक्षित नहीं कहा जा सकता। आज भी इन्हें ‘अनस्किल्ड लेबर ’ माना जाता है और सभी जगह कार्य क्षेत्र में उन का स्थान दूसरों की अपेक्षा निम्न ही होता है।

वैश्य

धीरे धीरे आखेटी समुदाय कृषि अपनाने लगे। समुदाय के लोग कृषि तथा कृषि से जुड़े अन्य व्यव्साय भी सीखने लगे। समुदाय के लोगों ने भोजन तथा वस्त्र आदि की निजि ज़रूरतों की आपूर्ति भी कृषि क्षेत्र के उत्पादकों से करनी शुरु कर दी थी। उन्हों ने कृषि प्रधान जानवर पालने शुरु किये और उन को अपनी सम्पदा में शामिल कर लिया। श्रम के बदले जानवरों तथा कृषि उत्पादकों का आदान प्रदान होने लगा। मानव समुदाय बनजारा जीवन छोड़ कर कृषि और जल स्त्रोत्रों के समीप रहने लगे। इस प्रकार का जीवन अधिक सुखप्रद था।

जैसे जैसे क्षमता बढी उसी के अनुसार नये कृषक व्यवसायी समुदाय के पास शूद्रों से अधिक साधन आते गये और वह ऐक ही स्थान पर टिक कर सुखमय जीवन बिताने लगे। अब उन का मुख्य लक्ष्य संसाधन जुटाना, तथा उन को प्रयोग में ला कर अधिक सुख सम्पदा एकत्रित करना था। इस व्यवसाय को करने के लिये व्यापारिक सूझबूझ, व्यवहार-कुशलता, परिवर्तन-शीलता, वाक्पटुता, जोखिम उठाने तथा सहने की क्षमता, धैर्य, परिश्रम, तथा चतुरता की आवशक्ता थी।

जिन लोगों में यह गुण थे या जिन्हों ने ऐसी क्षमता प्राप्त करी वह वैश्य वर्ग में प्रवेश कर गये। वैश्य कृषि, पशुपालन, उत्पादक वितरण, तथा कृषि सम्बन्धी औज़ारों के रख रखाव तथा क्रय-विक्रय का धन्धा करने लगे। उन का जीवन शूद्रों से अधिक सुखमय हो गया तथा उन्हों ने शूद्रों को अनाज, वस्त्र, रहवास आदि की सुविधायें दे कर अपनी सहायता के लिये निजि अधिकार में रखना शुरु कर दिया। इस प्रकार सभ्यता के विकास के साथ जब अनाज, वस्त्र, रहवास आदि के बदले शुल्क देने की प्रथा विकसित होने लगी तो उसी के साथ ही ‘सेवक’ व्यव्साय का जन्म भी हुआ। निस्संदेह समाज में वैश्यों का जीवन स्तर तथा सम्मान शूद्रों से उत्तम था। आज सभी देशों में वैश्य ‘स्किल्ड या प्रशिक्षशित वर्ग बन गया है। 

क्षत्रिय 

बनजारा आखेटियों, कृषकों के समाज के विस्तार तथा विकास के साथ साथ शूद्रों तथा वैश्यों का जीवन स्तर भी उन्नत होने लगा था। कृषि उत्पादनो, पशुओं तथा उन के दूारा संचित सम्पदा को पडौसी वनजारा समुदायों से लूट मार का भय भी पनपने लगा था। सभ्यता के विकास में जो समुदाय अभी भी अविकसित थे वह अपनी अवश्यक्ताओं की पूर्ति लूटमार से करते थे। वह वैश्यों तथा शूद्रों की कडे परिश्रम की कमाई ऐक ही झटके में लूट कर ले जाते थे।

अतः धन सम्पदा तथा वैश्य शूद्रों के जीवन की रक्षा के लिये भी कुछ प्रबन्ध करना जरूरी हो चुका था। इस कार्य के लिये अतिरिक्त युवा पुऱुषों की आवश्यक्ता थी जो बलिष्ट, अस्त्र शस्त्रों में निपुण, निर्भीक, इमानदार तथा पडोसी लुटेरों से प्रतिस्पर्धा में अपना प्रभुत्व स्दैव रख सकें। इस जोखिम भरे कार्य के लिये निरन्तर युद्ध अभ्यास करते रहना भी जरूरी था, जिस के लिये युवाओं को अन्य जिम्मेदारियों से मुक्त रखना पड़ता था। उन की निजि आवश्यकिताओं की पूर्ति का भार शूद्रों तथा वैश्यों को ही ग्रहण करना पडा। उन के लिये समुदाय के प्रति निष्ठावान होने के साथ साथ वीर, परिश्रनी, रणकुशल, चतुर, बलवान, तथा स्चरित्र होना भी अनिवार्य माना गया।

इस प्रकार जिस नये वर्ग का जन्म हुआ उसे क्षत्रिय कहा गया। जब पडौसियो के साथ युद्ध नहीं होता था तो क्षत्रिय वर्ग के लोग समाज में दैनिक प्रबन्धन का कार्य भार भी सम्भालने लगे थे। कालान्तर वह अन्य वर्गों के मध्य तालमेल, देख भाल तथा नियन्त्रण और निर्देशन भी करने लगे। समुदाय को अनुशासित रखने का उत्तरदाईत्व क्षत्रियों के कार्य क्षैत्र में आ गया। इस नये उत्तरदाईत्व में न्याय प्रदान करना तथा न्याय की रक्षा करना भी शामिल हो गया। यहीं से मानव समाज में राजा तथा राज्य पद्धति का चलन आरम्भ हुआ। वीर, चरित्रवान, न्यायप्रिय, धर्मनिष्ठ पुरुष को ही राजा बनने के उपयुक्त समझा जाता था। आजकल यही वर्ग ‘ऐडमिनिस्ट्रेटर ’, ‘मैनेजर ’ या प्रशासनिक वर्ग कहलाता है।  

ब्राह्मण

जब सभी संसाधन जुटाने तथा उन की रक्षा करने में व्यस्त रहने लगे तो ऐसे व्यक्तियों की आवश्यक्ता भी पडने लगी जो यह सुनिश्चित कर सकें कि समुदाय में सभी लोग अपने अपने कर्तव्यों का निर्वाह भली भान्ति कर रहे हैं या नहीं। कोई अपनी शक्ति का दुरोप्योग तो नहीं कर रहै। ऐसे लोगों को समुदाय की भलाई के लिये सोच विचार करने का उत्तरदाईत्व भी दिया गया। समुदाय को प्रशिक्षशित करने का कार्यभार भी उन्हें सौंपा गया। 

इस जिम्मेदारी को सम्भालने के लिये इस वर्ग के लोगों का सुशिक्षशित, सुशील, सत्यवादी, दूरदर्शी, अनुभवी, तथा पवित्र विचारों का होना बहुत ज़रूरी था। इस वर्ग के लोगों को ब्राह्मण कहा गया तथा उन को समुदाय को प्रशिक्षित करने का उत्तरदाईत्व सोंपा गया। उन्हें पठन – पाठन की ज़िम्मेदारी दी गयी। उन की योग्यता के उपलक्ष में उन्हें समाज में सर्वोत्तम तथा सर्वोच्च स्थान प्रदान किया गया। वह अपने पद की गरिमा बनाये रखने के लिये सात्विक भोजन ग्रहण करते थे और सादा जीवन व्यतीत करते थे। उन का समय समाज हित के चिन्तन में कटता था। 

नेतृत्व के गुण समान रुप से सभी प्राणियों में नहीं पाये जाते अतः ऐसे गुणी लोगों की संख्या समाज में थोड़ी थी। इसी कारण इस वर्ग में प्रवेश बहुत थोड़े लोगों को ही मिला। अपने गुणों के कारण समाज में यह वर्ग अत्याधिक प्रभावशाली तथा प्रतिष्ठित था। इन्हीं कारणों से कालान्तर यह वर्ग अन्य वर्गों दूारा प्रतिस्पर्धित भी बन गया। आजकल इसी वर्ग के लोग ‘डायरेक्टर्स, उच्च प्रशासनिक अधिकारी, न्यायधीश, ‘प्रोफ़्सर’ और बुद्धिजीवी कहे जाते हैं।    

क्षमता आधारित शिखर

उल्लेखनीय है कि सामाजिक वर्गीकरण के शिखर का निर्माण नीचे से ऊपर की ओर हुआ था – ऊपर से नीचे नहीं। जैसे जैसे लोग अपनी क्षमता बढ़ाते गये वह उच्च वर्गों की तरफ अग्रसर होते गये। जिन्हों ने निजि योग्यताओं की अनदेखी की वह निचली पादान से आगे नहीं बढ़ पाये। यह नियम ब्राह्मणों पर भी लागू था। मनु महाराज ने मनु समृति में यह स्पष्ट किया है कि अशिक्षशित ब्राह्मण केवल नाम-मात्र का ही ब्राह्मण होता है।   

           यथा काष्ठमयो हस्ती .यथा चर्ममयो मृगः।

                              यश्र्च विप्रोSनधीयानस्त्रयस्ते नां बिभ्रति ।। (मनु स्मृति 157)

अर्थात – जैसे काठ का हाथी और चमड़े का मर्ग, वैसे ही अनपढ़ ब्राह्मण केवल नामधारी होता है।

विश्व के अन्य देशों की कई सभ्यताओं में दूसरे समुदायों से लोगों का पकड कर अपने अपने समाज में निचले स्तर पर दास बना कर रखने का चलन था। आक्रान्ता, विजेता तथा उन के परिवार के लोग बंधकों के स्वामी बने रहते थे। इस के विपरीत हिन्दू समाज में ब्राह्मण हिन्दू समाज में बाहर से नहीं आये थे। हिन्दू समाज में सभी अशिक्षशित सर्वप्रथम शूद्र माने जाते थे। ज्ञान प्राप्ति के पश्चात ही वह जनेऊ घारण कर उच्च वर्णों में प्रवेश पा सकते थे। क्षत्रिय विश्वमित्र को भी ऋषिपद प्राप्त करने के लिये बहुत तपस्या करनी पडी थी, और ब्रह्मऋषि का पद पाना तो उन के लिये भी अति कठिन कार्य था।

सर्व संगत वर्गीकरण

विश्व की सभी सभ्य देशों में सामाजिक गठन का आधार हिन्दू समाज की तरह ही है। केवल नाम ही बदले गये हैं। सभी धर्मों में ब्राह्मणों की तरह पादरी, मौलवी समाज के अग्रज हैं, सभी धर्मों में क्षत्रियों का उत्तरदाईत्व सैनिकों का है, कृषिक अर्थ व्यवस्था सम्भालते हैं और अशिक्षितों को समाज में निम्न स्तर ही प्राप्त हैं। कोई भी सभ्य देश ऐसा नहीं है जहाँ अशिक्षितों को उच्च सत्ता प्रदान की गयी हौ। व्यवसाय जगत में भी आधुनिक कम्पनियों का गठन मुख्यता इन्हीं चार वर्णों के ढाँचे पर खड़ा है केवल पदों का नाम आधुनिक है। यदि हम ध्यान मे आंकलन करें तो आधुनिक कम्पनियों तथा देशों की शासन प्रणाली के पदाधिकारियों तथा कर्मियों की जीवन शैली भी मनु के विधानानुसार ही होती है।

चाँद शर्मा

13 – सामाजिक ग्रंथ मनु-स्मृति


मनु स्मृति विश्व में मानवी कानून का प्रथम ग्रंथ है जहाँ से सभ्यता का विकास आरम्भ हुआ। मौलिक ग्रंथ में लगभग ऐक लाख श्लोक थे किन्तु कालान्तर इस ग्रंथ में कई बदलाव भी हुये। उपलब्द्ध संस्करण लगभग दो हज़ार वर्ष पूर्व के हैं। उन में 12 अध्याय हैं तथा विविध विषयों पर संस्कृत भाषा में रचित श्लोक हैं जो मानव सभ्यता के सभी अंगों से जुडे हुये हैं। ग्रंथ की विषय सूची में सृष्टि की उत्पति, काल चक्र, भौतिक ज्ञान, रसायन ज्ञान, वनस्पति विज्ञान, राजनीति, देश की सुरक्षा, शासन व्यव्स्था, व्यापार, सार्वजनिक स्वास्थ, सार्वजनिक सेवायें, सार्वजनिक स्थलों की देख रेख, यातायात, अपराध नियन्त्रण, दण्ड विधान, सामाजिक सम्बन्ध, महिलाओं, बच्चों तथा कमजोर वर्गों की सुरक्षा, व्यक्तिगत दिन-चर्या, उत्तराधिकार आदि सम्बन्धी नियम उल्लेख किये गये हैं

ग्रंथ की भाषा की विशेषता है कि केवल कर्तव्यों का ही उल्लेख किया गया है जिन में से अधिकार परोक्ष रूप से अपने आप उजागर होते हैं। आधुनिक कानूनी पुस्तकों की तरह जो विषय उल्लेखित नहीं, उन के बारे में विश्ष्टि समति बना कर या सामान्य ज्ञान से निर्णय करने का प्रावधान भी है।

समाज शास्त्र के जो सिद्धान्त मनु स्मृति में दर्शाये गये हैं वह तर्क की कसौटी पर आज भी खरे उतरते हैं। उन्हें संसार की सभी सभ्य जातियों ने समय के साथ साथ थोड़े बहुत परिवर्तनों के साथ अपनाया हुआ हैं। आज के युग में भी सभी देशों ने उन्हीं संस्कारों को कानूनी ढंग से लागू किया हुआ है भले ही वह किसी भी धर्म के मानने वाले हों।

रीति-रिवाज सम्बन्धित व्यक्तियों को किसी विशेष घटना के घटित होने की औपचारिक सूचना देने के लिये किये जाते हैं। मानव जीवन की घटनाओं से सम्बन्धित मनु दूआरा सुझाये गये सोलह वैज्ञानिक संस्कारों का विवरण इस प्रकार है जो सभी सभ्य देशों में किसी ना किसी रुप में मनाये जाते हैं-

  1. गर्भाधानः इस प्राकृतिक संस्कार से ही जीव जन्म लेता है और यह क्रिया सभी देशों, धर्मों और सभी प्राणियों में सर्वमान्य है। निजी जीवन से पहले यह संस्कार माता-पिता भावी संतान के लिये सम्पन्न करते हैं, पशचात सृष्टी के क्रम को चलंत रखने के लिये यह सभी प्राणियों का मौलिक कर्तव्य है कि वह स्वयं अपना अंश भविष्य के लिये प्रदान करें। सभी देशों में गृहस्थ जीवन की सार्थकि्ता इसी में है।
  2. पंस्वानाः पुंसवन संस्कार गर्भाधान के तीसरे या चौथे महीने में किया जाता है। गर्भस्त शिशु पर माता-पिता, परिवार एवं वातावरण का प्रभाव पड़ता है। अतः शिशु के कल्याण के लिये गर्भवती मां को पुष्ट एवं सात्विक आहार देने के साथ ही अच्छा साहित्य तथा महा पुरूषों की प्रेरक कथायें आदि भी सुनानी चाहियें और उस के शयन कक्ष में महा पुरूषों के चित्र लगाने चाहियें। भ्रूण तथा मां के स्वास्थ के लिये पिता के लिये उचित है कि वह शिशु के जन्म के कम से कम दो मास पशचात तक सहवास ना करे। यह और बात है कि आधुनिक काल में विकृति वश इस नियम का पूर्णतया पालन नहीं होता परन्तु नियम की सत्यता से इनकार तो नहीं किया जा सकता। यहाँ तक कि पशु-पक्षी भी इस नियम का उल्लंघन नहीं करते।
  3. सीमान्थोनानाः इस काल में गर्भ में पल रहे बच्चे में मुख्य शारीरिक तथा मानसिक परिवर्तन होते हैं। गर्भवती स्त्री को घर में ही रहना चाहिये ताकि गर्भपात ना हो और गर्भस्थ शिशु का कोई अंग विकृत ना हो क्यों कि इस अवधि में शिशु के अंगों का विकास होता है। इस वैज्ञियानिक तथ्य को भारतीय समाज ने पाश्चात्य वैज्ञियानकों से हजारों वर्ष पूर्व जान लिया था। आज कल इसी संस्कार को गोद भराना और पशचिमी देशों में ‘बेबी शावर के नाम से मनाया जाता है।
  4. जातकर्मः शिशु के जन्म लेने के पश्चात यह प्रथम संस्कार है। देश काल के रिवाज अनुसार पवित्र वस्तुओं से, जैसे सोने की सलाई के साथ गाय के घी-शहद मिश्रण से, नवजात शिशु की जीभ पर अपने धर्म का कोई शुभ अक्षर जैसे कि ‘ऊँ’ या ‘राम’ आदि, परिवार के विशिष्ट सदस्य दुआरा लिखवाया जाता है। इस भावात्मक संस्कार का लक्ष्य है कि जीवन में शिशु बड़ा हो कर अपनी वाणी से सभी के लिये शुभ वचन बोले जिस की शुरूआत जातकर्मः संस्कार से परिवार के अग्रजों से करवाई जाती है। पाश्चात्य देशों में आज भी डिलवरी रूम में डाक्टर नाल काटने की क्रिया पिता को बुला कर उसी के हाथों से सम्पन्न करवाते हैं।
  5. नामकरणः जन्म के गयारवें दिन, या देश काल की प्रथानुसार किसी और दिन अपने सम्बन्धियों और परिचितों की उपस्थिती में नवजात शिशु का नामकर्ण किया जाता है ताकि सभी को शिशु का परिचय मिल जाये। हिन्दू प्रथानुसार नामकरण पिता दुआरा कुल के अनुरूप किया जाता है। अशुभ, भयवाचक या घृणासूचक नाम नहीं रखे जाते। संसार में कोई भी सभ्यता ऐसी नहीं जहाँ कोई बिना नाम के ही जीवन जीता हो।
  6. निष्क्रमणः जन्म के तीन या चार मास बाद शिशु की आँखें तेज़ रौशनी देख सकती हैं। अतः उस समय बच्चे को कक्ष से बाहर ला कर प्रथम बार सूर्य-दर्शन कराया जाता है। दिन में केवल सूर्य ही ऐक ऐसा नक्षत्र है जो हमारे समस्त कार्य क्षेत्र को प्रभावित करता है अतः यह संस्कार बाह्य जगत से शिशु का प्रथम साक्षात्कार करवाता है। अन्य देशों में प्रकृति से प्रथम साक्षात्कार स्थानीय स्थितियों के अनुकूल करवाया जाता है।
  7. अन्नप्राशनः जन्म के पाँच मास बाद स्वास्थ की दृष्टि से नवजात को प्रथम बार कुछ ठोस आहार दिया जाता है। इस समय तक उस के दाँत भी निकलने शुरू होते हैं और पाचन शक्ति का विकास होने लगता है। यह बात सर्वमान्य है कि आहार व्यक्ति के कर्मानुसार होना ही स्वास्थकारी है। अतः परिवार के लोग अपने सम्बन्धियों और परिचितों की उपस्थिती में बच्चे को अपनी शैली का भोजन खिला कर यह विदित करते हैं कि नवजात से परिवार की क्या अपेक्षायें हैं। सभी देशों और सभ्यताओं में स्थानीय परिस्थतियों के अनुकूल भोजन से जुड़े अपने अपने नियम हैं, किन्तु संस्कार का मौलिक लक्ष्य ऐक समान है।
  8. चूड़ाकर्मः केवल यही संस्कार लिंग भेद पर आधारित है। लेकिन यह लिंगभेद भी विश्व में सर्वमान्य है। जन्म के ऐक से तीन वर्ष बाद लड़कों के बाल पूर्णत्या काटे जाते हैं लड़कियों के नहीं। ज्ञानतंतुओ के केन्द्र पर शिखा (चोटी) रखी जाती है। स्वच्छता रखने के कारण कटे हुये बालों को किसी ना किसी प्रकार से विसर्जित कर दिया जाता है। सभी देशों में लिंग भेद को आधार मान कर स्त्री-पुर्षों के लिये प्रथक प्रथक वेश-भूषा का रिवाज प्राचीन समय से ही चलता रहा है। आजकल लड़के-लड़कियों की वेश-भूषा में देखी जाने वाली समानता के विकृत कारण भी सभी देशों मे ऐक जैसे ही हैं।
  9. कर्णवेधाः यह संस्कार छठे, सातवें आठवें या ग्यारवें वर्ष मे किया जाता है। इस का वैज्ञानिक महत्व है। जहां कर्ण छेदन किया जाता है वहां स्मरण शक्ति की सूक्ष्म शिरायें होती हैं एक्यूप्रेशर की इस क्रिया से स्मरण शक्ति बढती है तथा काम भावना का शमन होता है। प्राचीन समय से ही स्त्री-पुरूष अपने अंगों को समान रूप से अलंकृत करते आये हैं। कानों में कुण्डल, गले में माला और उंगलियों में अंगूठियाँ तो अवश्य ही पहनी जातीं थीं। आज भी यह पहनने का रिवाज है जिस के लिये कानों में छेद करने की प्रथा विश्व के सभी देशों में चली आ रही है।
  10. उपनयनः छः से आठ वर्ष की आयु होने पर बालक-बालिकाओं को विद्या ग्रहण करने के लिये पाठशाला भेजने का प्राविधान है। आज कल भारत में तथा अन्य देशों में स्थानीय या ‘रेज़िडेंशियल स्कूलों में पढ़ने के लिये बालक-बालिकाओं को भेजा जाता है। कोई भी विकसित देश ऐसा नहीं है जहाँ शिक्षा की ऐसी व्यवस्था ना हो।
  11. वेदारम्भः वैदिक शिक्षा को भारत में उच्च शिक्षा के समान माना गया है। मौलिक शिक्षा के बाद उच्च स्तर के शिक्षा क्रम का विधान आज भी सभी देशों की शिक्षा प्रणाली का मुख्य अंग है। भारत की ही तरह विदेशों में भी उच्च शिक्षा क्षमता और रुचि (एप्टीट्यूड टेस्ट) के आधार पर ही दी जाती है।
  12. समवर्तनाः भारत में शिक्षा पूर्ण होने पर दीक्षान्त समारोह का आयोजन गुरू जनो के समक्ष आयोजित होता था। विद्यार्थी गुरू दक्षिणा दे कर शिक्षा का सद्उपयोग करने की गुरू जनों के समक्ष प्रतिज्ञा करते हैं। स्नातकों को परमाण स्वरूप यज्ञोपवीत धारण करवाया जाता था जो देव ऋण, पित्र ऋण और ऋषि ऋण का प्रतीक है। आज भी सभी यूनिवर्स्टियों में इसी तरह का आयोजन किया जाता है। विश्वविधालयों में स्नातक गाउन पहन कर डिग्री प्राप्त करते हैं तथा निर्धारित शप्थ भी लेते हें। पशचिमी देशों में तो ग्रेज्युएशन समारोह विशेष उल्लास के साथ मनाया जाता है।
  13. विवाहः शिक्षा पूर्ण होने के पश्चात मानव को विवाह दुआरा गृहस्थ जीवन अपनाना होता है क्योंकि सृष्ठी का आधार गृहस्थियों पर ही टिका हुआ है। धर्मपूर्वक अपने कर्तव्यों का पालन करना, संसाधनों का प्रयोग एवम् उपार्जन करना तथा संतान उत्पति कर के सृष्ठी के क्रम को आगे चलाये रखना मानव जीवन का ऐक मुख्य कर्तव्य है। संसार के सभी सभ्य देशों में आज भी विवाहित जीवन को ही समाज की आधारशिला माना गया है। विश्व भर में वैवाहिक सम्बन्धों की वैध्यता को आधार मान कर ही किसी को जन्म से जायज़ अथवा नाजायज़ संतान कहा जाता है।
  14. वानप्रस्थः विश्व में सत्ता परिवर्तन का शुरूआत वानप्रस्थ से ही हुई थी। स्वेच्छा से अपनी अर्जित सम्पदाओं और अधिकारों को त्याग कर अपने उत्तराधिकारी को अपना सर्वस्य सौंप देना ही वानप्रस्थ है। इस को हम आज की भाषा में रिटायरमेंट भी कह सकते हैं। घरेलू जीवन से ले कर सार्वजनिक संस्थानों तक सभी जगहों पर यह क्रिया आज भी मान्य है।
  15. सन्यासः सभी इच्छाओं की पूर्ति, ऩिजी कर्तव्यों का पालन, और सभी प्रकार के प्रलोभनो से मुक्ति पाने के बाद ही यह अवस्था प्राप्त होती है परन्तु इस की चाह सभी को रहती है चाहे कोई मुख से स्वीकार करे या नहीं। इस अवस्था को पाने के बाद ही मोक्ष रूपी पूर्ण सन्तुष्टी (टोटल सेटिस्फेक्शन) का मार्ग खुलता
  16. अन्तेयेष्ठीः मृत्यु पश्चात शरीर को सभी देशों में सम्मान पूर्वक विदाई देने की प्रथा किसी ना किसी रूप में प्रचिलित है। कहीं चिता जलायी जाती है तो कहीं मैयत दफनायी जाती है। मानव जीवन का यह सोलहवाँ और अंतिम संस्कार है।

विश्व में सभी जगह शरीरिक जीवन के वजूद में आने से पूर्व का प्रथम संस्कार (गर्भाधानः) पिछली पीढी (माता पिता) करती है और शरीरिक जीवन का अन्त हो जाने पश्चात अन्तिम संस्कार अगली पीढी (संतान) करती है और इसी क्रम में सभी जगह मानव जीवन इन्ही घटनाओं के साथ चलता आया है और चलता रहे गा। सभी देशों और धर्मों में गर्भाधान, सीमान्थोनाना, जातकर्म, नामकरण, उपनयन, वेदारम्भ, समवर्तना, विवाह, वानप्रस्थ, अन्तेयेष्ठी जैसे दस संस्कारों का स्थानीय रीतिरिवाजों और नामों के अनुसार  पंजीकरण भी होता है। मनु रचित विधान ही मानव सभ्यता की आधार शिला और मार्ग दर्शन का स्त्रोत्र है जिस के कारण भारत को विश्व की प्राचीनत्म सभ्यता कहलाने का गौरव प्राप्त हुआ।

अंग्रेज़ी भाषा की परिभाषिक शब्दावली पर गर्व करने वाले आधुनिक कानून विशेषज्ञों और मैनेजमेंट गुरूओं को मनु स्मृति से अतिरिक्त प्रेरणा लेने की आज भी ज़रूरत है। मनु महाराज के बनाये नियम श्रम विभाजन, श्रम सम्मान तथा समाज के सभी वर्गों के परस्पर आधारित सम्बन्धों पर विचार कर के बनाये गये हैं। इन संस्कारों के बिना जीवन नीरस और पशु समान हो जाये गा। संस्कारों को समय और साधनों के अनुसार करने का प्रावधान भी मनुस्मृति में है। 

यह हिन्दूओं का दुर्भाग्य है कि कुछ राजनेता स्वार्थवश मनुस्मृति पर जातिवाद का दोष मढते है किन्तु सत्यता यह है कि उन्हों ने इस ग्रंथ को पढना तो दूर देखा तक भी नहीं होगा। धर्म निर्पेक्षता की आड में आजकल हमारे विद्यालयों में प्रत्येक विषय की परिभाषिक शब्दावली का मूल स्त्रोत्र यूनानी अथवा पाश्चात्य लेखक ही माने जाते है और हमारी आधुनिक युवा पीढी अपने पूर्वजों को अशिक्षित मान कर शर्म महसूस करती है। हम ने स्वयं ही अपने दुर्भाग्य से समझोता कर लिया है और अपने पूर्वजों के ज्ञान विज्ञान को नकार दिया है। जो लोग मनुसमृति जैसे ग्रंथ को कोसते हैं वह अपनी अज्ञानता का प्रदर्शन करते हुये अपने उन पूर्वजों की बुद्धिमत्ता के प्रति कृतघ्नता व्यक्त करते हैं जिन्हों ने मानव समाज को ऐक परिवार का स्वरूप दिया और पशुता के जीवन से मुक्त कर के सभ्यता का पाठ पढाया।  

चाँद शर्मा

टैग का बादल